सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी: राजस्थान से मुंबई जा रही थी 40 यात्रियों से भरी बस, दो गंभीर – Gujarat News

Spread the love share


राजस्थान से मुंबई जा रही थी बस।

गुजरात के सूरत में बुधवार सुबह 5 बजे एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने बताया कि बस से खाई में गिरे 40 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

राजस्थान से मुंबई जा रही थी बस प्रारंभिक स्तर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ढलान पर जाते समय चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और बस नाले में जा गिरी। कुछ लोग बस के केबिन में फंसे हुए थे, जबकि कुछ लोग बस के सोफे में फंसे हुए थे। जिससे सभी 40 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे का शिकार हुई बस राजस्थान से मुंबई जा रही थी। तभी सूरत के कोसांबा के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद बस चालक भाग गया। घटना स्थल से घायलों को तत्काल सूरत के स्मीमेर और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा होते ही शुरू हो गया हंगामा: रोहितभाई हादसे में बचे रोहितभाई वाघेला ने दिव्य भास्कर को बताया कि बस में हमारे परिवार के 8 सदस्य सवार थे। हादसे के दौरान बस में सवार सभी पैसेंजर गहरी नींद में थे। आठ लोगों का हमारा परिवार भी अलग-अलग सीट पर सो रहा था।

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने शीशे तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मेरे परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। मैं और मेरी 2 साल की बेटी कोमल को कोई चोट नहीं आई। लेकिन कई लोगों के हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है।

एक अन्य यात्री दीपालीबेन सोनवन ने बताया कि हम एक शादी के लिए राजस्थान गए थे और वापस लौट रहे थे, तभी सुबह सूरत के कोसांबा के पास हादसा हो गया। मैं और मेरे पति दोनों इस बस में यात्रा कर रहे थे। मेरे पति को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन मेरे पैर में चोट लग गई है।

नीचे देखें, हादसे की अन्य तस्वीरें…

सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी: राजस्थान से मुंबई जा रही थी 40 यात्रियों से भरी बस, दो गंभीर - Gujarat News
सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी: राजस्थान से मुंबई जा रही थी 40 यात्रियों से भरी बस, दो गंभीर - Gujarat News
सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी: राजस्थान से मुंबई जा रही थी 40 यात्रियों से भरी बस, दो गंभीर - Gujarat News
सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी: राजस्थान से मुंबई जा रही थी 40 यात्रियों से भरी बस, दो गंभीर - Gujarat News



Source link


Spread the love share