मिर्जापुर के अहरौरा बांध में जलस्तर 358 फीट पहुंचा: 22 गेट खोले, चकिया मार्ग पर 3 फीट पानी, कई गांवों से संपर्क टूटा – Mirzapur News

Spread the love share

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर के अहरौरा बांध में जलस्तर 358 फीट तक पहुंचने पर 22 गेट 4 इंच तक खोलने पड़े। इससे अहरौरा-चकिया मार्ग पर करीब 3 फीट ऊंचा पानी बह रहा है। आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

जल स्तर बढ़ने के कारण जरगो बांध के भी 2 गेट खोलने पड़े हैं। अहरौरा-चकिया मार्ग पर स्थिति ऐसी है कि दूध व्यापारी को ग्रामीणों को सगड़ी की मदद से सड़क पार कराना पड़ा। लखनिया दरी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है।

बांध की अधिकतम क्षमता 360 फीट है। सुरक्षा को देखते हुए पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा जारी रहने पर गेट को और खोलना पड़ सकता है। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों के साथ सड़कों पर पानी भर गया है।

देखें 5 तस्वीरें…

मिर्जापुर के अहरौरा बांध में जलस्तर 358 फीट पहुंचा: 22 गेट खोले, चकिया मार्ग पर 3 फीट पानी, कई गांवों से संपर्क टूटा - Mirzapur News

सिंचाई विभाग के जेई ओम प्रकाश के अनुसार, रात भर बारिश के कारण बांध का लेवल बढ़ा है। जंगलों का पानी और लखनिया दरी का पानी बांध में आ रहा है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है।

लगातार वर्षा से खेतों की मेड़ों से पानी बह रहा है। धान की रोपाई प्रभावित हुई है। किसान बरसात रुकने का इंतजार कर रहे हैं।

Source link

Spread the love share