महापंचायत में आए युवकों को आठ घंटे बाद छोड़ा: सिविल लाइन पुलिस ने सुबह ही ले लिया था हिरासत में, हरियाणा-मैनपुरी के थे युवक – Meerut News

Spread the love share




मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में बुलाई गई महापंचायत में हरियाणा के पानीपत व मैनपुरी से आए युवकों को पुलिस ने आठ घंटे बाद नोटिस की कार्रवाई के बाद रिहा किया। कई घंटे कश्यप समाज के लोग थाने को घेरे रहे। रिहाई के बाद सभी वहां से रवाना हो गए। महापंचायत का किया गया था ऐलान
सरधना के ग्राम ज्वालागढ़ में 5 जनवरी को मौसी के यहां आ रहे युवक सोनू कश्यप की शराब पिलाकर हत्या कर दी गई थी। गांव के बाहर उसका जलता हुआ शव मिला था। पुलिस ने अगले दिन एक नाबालिग को गिरफ्तार कर घटना को खोल दिया लेकिन परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं थे। कश्यप समाज ने भी महापंचायत का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को उसी पंचायत का आयोजन किया गया था। पुलिस ने पंचायत स्थल को घेरा
महापंचायत के विरोध में पुलिस खड़ी हो गई। बेहद सुबह से ही कमिश्नरी व इस तरफ आने वाले सभी रास्तों की बेरिगेटिंग कर पुलिस को तैनात कर दिया गया। कुछ लोग पुलिस को छकाते हुए पंचायत स्थल तक पहुंच गए। इसी दौरान सिविल लाइन एसएचओ सौरभ शुक्ला ने आठ युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। धरी रह गई पुलिस की तैयारियां
महापंचायत के लिए 10 से 12 बजे का समय दिया गया था। पुलिस की घेराबंदी, जगह जगह आरएएफ और आरआरएफ के जवानों की तैनाती के कारण महापंचायत विफल होती दिखी। दोपहर में अचानक युवाओं की एक भीड़ कचहरी के रास्ते पुलिस घेराबंदी को विफल करते हुए कमिश्नरी पार्क में घुस गई और पुलिस देखती रह गई। इसके बाद संख्या बढ़ती चली गई। युवकों को छुड़ाने के लिए थाना घेरा
महापंचायत संपन्न होने के बाद कश्यप समाज के लोगों को पता चला कि उनके आठ साथी थाने ले जाए गए हैं। वह सभी थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। करीब दो घंटे तक थाने का घेराव किया गया। देर शाम आठों युवकों को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए छोड़ा गया। यह युवक मैनपुरी और हरियाणा के पानीपत के थे। रिहा होने के बाद सभी को सकुशल रवाना किया गया। इन युवकों को छोड़ा गया थाने से
– राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी पानीपत (हरियाणा)
– आकाश पुत्र रमेश कुमार निवासी पानीपत (हरियाणा)
– नारायण सिंह पुत्र ख्वाहर सिंह, मैथसेना फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
– मनीष कुमार पुत्र श्याम वरन सिंह, निवासी नगरिया मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)
– नेम सिंह पुत्र सर्वेश कुमार निवासी सुभाष नगर बरेली (उत्तर प्रदेश)
– उमा शंकर कश्यप पुत्र प्यारे लाल, निवासी ग्राम गैनी बरेली (उत्तर प्रदेश)
– राजपाल कश्यप पुत्र कालीचरण, निवासी न्यू बस्ती गाडीबान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)
– प्रभाकर कश्यप पुत्र बैनीराम, निवासी ग्राम ज्योति मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)



Source link


Spread the love share