भिलाई में शेफ का नाले में मिला शव: सिर पर चोट, कोलकाता का रहने वाला था; मौत के बाद नाले में फेंकी गई लाश – durg-bhilai News

Spread the love share


छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले में एक शेफ का शव मिला है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि, मौत कहीं और हुई है। शव को बाद में नाले में फेंका गय

मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुरजीत (36) के रूप में हुई है। वो भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मॉर्चुरी भिजवा दिया।

सिर पर गहरे चोट के निशान

शुरुआती जांच में शव के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। भिलाई नगर पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

फोरेंसिक टीम और पुलिस की संयुक्त जांच रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या हादसा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।



Source link


Spread the love share