बहादुरगढ़ में क्लोज फर्मों पर 299 करोड़ का टैक्स बकाया: पैन-आधार बेस पर खोजेगा विभाग, कई लोगों ने बंद किए कारोबार – bahadurgarh (jhajjar) News

Spread the love share


लाइब्रेरी एवं जीएसटी सुविधा केंद्र बहादुरगढ़।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग के रिकॉर्ड में 1344 क्लोज फर्मों पर करीब 299 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया दर्ज है। विभाग अब इन फर्मों की पहचान करने और बकाया टैक्स की वसूली के लिए पैन व आधार कार्ड के माध्यम से खोजबीन शुरू क

जीएसटी और वैट व्यवस्था

विभाग की उप-आयुक्त सरोज चौधरी ने बताया कि जीएसटी और वैट व्यवस्था के तहत शहर व आसपास की कई फर्मों ने कारोबार बंद कर दिया, लेकिन उन पर करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया रह गया। ऐसे मामलों में अब विभाग फर्मों के वास्तविक मालिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, ताकि बकाया राशि की रिकवरी की जा सके।

जानकारी देते हुए उप-आयुक्त सरोज चौधरी।

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम हुई थी लागू

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई थी, जिसका मकसद पुराने टैक्स विवादों को समाप्त करना और व्यापारियों को राहत देना था। यह योजना आगामी 30 सितंबर तक लागू रहेगी। स्कीम के तहत जिले में 4490 डीलरों की करीब 8200 प्रविष्टियों पर 837 करोड़ रुपए का बकाया था। इसमें से 3013 डीलरों ने आवेदन किया।

इन आवेदनों के आधार पर विभाग ने 3.37 करोड़ रुपए की वसूली की, जबकि लगभग 30 करोड़ रुपए का टैक्स माफ किया गया।

पुराने बकाया मामलों से मिलेगी राहत

अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए क्लोज फर्मों को चिह्नित कर वसूली की जाएगी और जिन डीलरों ने अभी तक स्कीम का लाभ नहीं उठाया है, वे 30 सितंबर से पहले आवेदन कर विभाग से राहत प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्रवाई से न केवल टैक्स रिकवरी में तेजी आने की उम्मीद है, बल्कि व्यापारियों को भी पुराने बकाया मामलों से राहत मिल सकेगी।



Source link


Spread the love share