बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन राहुल गांधी पूर्णिया में हैं। शनिवार देर शाम वह कटिहार के कदवा और कुमहड़ी होकर पूर्णिया पहुंचे और पूर्वी प्रखंड के गौरा पंचायत में रुके। सुबह 8 बजे गौरा पंचायत से उनकी यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी शहरी और ग्र
।
राहुल गांधी की यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। यात्रा में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहेंगे।
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें….
राहुल की यात्रा में उमड़ी समर्थकों की भीड़।
कटिहार में मखाना की खेती देखने पहुंचे राहुल गांधी।
मखाना कारखाने पहुंचकर राहुल गांधी ने मेकिंग प्रोसेस को समझा।
अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन
पूर्णिया में राहुल गांधी यात्रा के दौरान 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा की रूट पर आने वाले हर चौक-चौराहों, सड़कों और गली में होर्डिंग, बैनर-पोस्टर और झंडों से पाट दिया गया है।
वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई हैं। साथ ही यातायात पुलिस की ओर से आम लोगों के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है।
कटिहार में राहुल ने मखाना किसानों से मुलाकात की
कटिहार के सिमरिया में राहुल गांधी मखाने की खेती देखने के लिए घुटने तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है। वहीं, शाम होते-होते राहुल गांधी और मुकेश सहनी मखाना कारखाने में पहुंच गए। उन्होंने यहां खुद मखाना बनाया। किसानों से मखाना बनाने की पूरी प्रोसेस को भी समझा।
राहुल जब मखाना फोड़ रहे थे तो लोग कहते रहे हाथ बचाकर रखिएगा। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही।
ये भी पढ़ें