Imtdot

दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; प्रथम बटालियन ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल – durg-bhilai News

दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण:  स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; प्रथम बटालियन ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल – durg-bhilai News
Spread the love share

दुर्ग जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रथम बटालियन ग्राउंड में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। सहायक कलेक्टर अभिजीत बबन पठारे ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

पूर्वाभ्यास में मंच पर आगमन, ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और मार्च पास्ट का अभ्यास किया गया। साथ ही हर्ष फायर, रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रिहर्सल हुआ।

समारोह में होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे। स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; प्रथम बटालियन ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल - durg-bhilai News

हर-घर तिरंगा अभियान

जिले में 8 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव’ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वच्छाग्रही, स्व-सहायता समूह, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और स्वच्छता प्रेरक भाग ले रहे हैं।

दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; प्रथम बटालियन ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल - durg-bhilai News
दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; प्रथम बटालियन ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल - durg-bhilai News

Source link

Spread the love share
Exit mobile version