झारखंड में 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मध्यम से भारी बारिश की संभावना, लो प्रेशर एरिया का असर – Ranchi News

Spread the love share


मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 22 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। 17 और 18 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के सा

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

वहीं 19 अगस्त को दक्षिणी व मध्य भाग में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं तेज गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 अगस्त को भी मौसम विभाग ने कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। वहीं 21 और 22 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटे में रांची में 27.4 मिमी बारिश

बीते 24 घंटे में रांची में 27.4 मिमी, जमशेदपुर में 33.1 मिमी, धनबाद में 37.4 मिमी, बोकारो-पतरातू में 32.5 मिमी, गिरिडीह में 31.1 मिमी और देवघर में 37.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त को एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त को एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के पास बने लो-प्रेशर का प्रभाव झारखंड में देखने को मिल रहा है। यह प्रणाली धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 18 अगस्त तक गुजरात तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त को एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में गोड्डा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

अगले पांच दिन अधिकतम तापमान गिरेगा

झारखंड में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 20 अगस्त तक राज्य के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक रांची और गुमला का तापमान जहां 29 डिग्री पर स्थिर रहेगा, वहीं लोहरदगा और लातेहार में यह 30 से 29 डिग्री तक घटेगा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ और हजारीबाग में 21 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश का असर और स्पष्ट दिखेगा।

राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश का असर और स्पष्ट दिखेगा।

राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश का असर और स्पष्ट दिखेगा। वहीं, दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।



Source link


Spread the love share