​​​​​​​झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी: कोडरमा में मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा- वीडियो की सत्यता की जांच पुलिस करेगी – koderma News

Spread the love share



नगर विकास मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में कोडरमा पहुंचे थे।

झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी के वायरल वीडियो के बाद मंत्री सुदिव्य सोनू ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वो बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में कोडरमा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों द्वारा उन्हें इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली ह

हालांकि इस वीडियो के बारे में उन्हें ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस का काम है कि वीडियो की सत्यता की जांच करें कि वीडियो फेक है या फिर यह AI द्वारा बनाया गया है।

क्या है वायरल वीडियो में

दरअसल, गिरिडीह के बभनटोली मोहल्ले का निवासी बताने वाले अंकित मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। वीडियो में युवक झारखंड के नगर विकास मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की बात कहता नजर आता है।



Source link


Spread the love share