झांसी के वंदना स्वीट्स और रेजेन्टा होटल के नमूने फेल: अवध बिरियानी समेत दूसरे दुकानदार भी कर रहे थे सेहत से खिलवाड़, अब कोर्ट में देना होगा जवाब – Jhansi News

Spread the love share


वंदना स्वीट्स की मिठाई, रेजेन्टा का पनीर और ग्रेवी, अवध बिरियानी का मसाला जांच में फेल

झांसी के प्रतिष्ठित स्वीट्स शॉप में शुमार वंदना स्वीट्स और रेजेन्टा होटल के खाद्य नमूने जांच में फेल हो गए हैं। लैब ने रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि जो नमूने फेल हुए हैं, वह स्वास्थ्य में लिए सुरक्षित नहीं हैं। अब फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट इन फर्म के

वंदना स्वीट्स की कुछ मिठाई का सैम्पल फेल

रेजेन्टा के कुछ खानपान असुरक्षित मिले

रेजेन्टा के कुछ खानपान असुरक्षित मिले

अवध फ़ूड के मसाले में मिले हानिकारिक कैमिकल

अवध फ़ूड के मसाले में मिले हानिकारिक कैमिकल

बता दें कि जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रक्षा बंधन से पहले शहर भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाए थे। विभाग ने इलाइट चौराहा पर स्थित वंदना स्वीट्स से कई मिठाइयों और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले मावा के सैम्पल लेकर राजीकीय लैब में जांच के लिए भेजे थे। इन सैंपल में से रिपोर्ट के अनुसार

मावा और छैना अंगूरदाना का सैम्पल राजकीय लैब में असुरक्षित पाया गया। यानी इसे खाना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में अब एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही वंदना स्वीट्स की ही केसर बर्फी भी लैब की में मानकों पर शत प्रतिशत सही नहीं पाई गई। हालांकि, इसे हानिकारक नहीं कहा गया जा। ऐसे में इस मामले में एओ/एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया जा रहा है।

रेजेन्टा का पनीर और अवध की बिरियानी भी नहीं सुरक्षित

जांच के दौरान जीवनशाह तिराहा के रेजेन्टा होटल/रेस्टोरेंट और झांसी में कई आउटलेट चला रहे अवध बिरियानी फर्म के नमूने भी फेल हुए हैं। रेजेन्टा का पनीर, ग्रेवी और मावा लैब रिपोर्ट में असुरक्षित बताया गया है। साथ ही अवध बिरियानी के प्रतिष्ठान से लिए गए लाल मिर्च के सैम्पल को भी लैब रिपोर्ट में असुरक्षित घोषित किया गया है। यानी अब इन पर भी सीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

ये स्थापना भी कर रहे थे सेहत से खिलवाड़

सहायक खाद्य आयुक्त/अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रभुनाथ स्टोर नंदनपुरा, रक्सा टोल पर दयाराम पाल, रमाकांत जिला शिवपुरी रक्सा टोल, अभिमन्यु दूध डेयरी, किसान दूध डेरी आजादगंज, शर्मा किराना स्टोर सीपरी बाज़ार, पवन किराना स्टोर सीपरी बाज़ार और साहू मावा भंडार के प्रोडक्ट भी असुरक्षित और मानकों के विपरीत मिले हैं। इस सभी प्रतिष्ठानों पर सीजेएम और एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



Source link


Spread the love share