खगड़िया में 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू: जिलाधिकारी-उप विकास आयुक्त ने बच्चों को पिलाई खुराक, 5 साल तक के बच्चों के लिए जरूरी – Khagaria News

Spread the love share


खगड़िया में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 5 दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।

.

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) स्वास्थ्य विभाग सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बच्चे को पिलाया जा रहा पोलियो का खुराक।

5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाए पोलियो

इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में सभी विभागों, सामाजिक संगठनों और आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी टीकाकरण बूथों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

घर-घर जाकर पिलाई जाएगी खुराक

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलेभर में निर्धारित तिथियों के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ आधारित एवं घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिले में पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।



Source link


Spread the love share