कौशांबी में किन्नर समाज के दो गुटों में टकराव: क्षेत्र बंटवारे को लेकर चौकी के सामने किया प्रदर्शन, हाईवे जाम – Kaushambi News

Spread the love share


पंकज केसरवानी | कौशांबी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र की मूरतगंज चौकी के पास यह घटना हुई। प्रयागराज की कल्याणी देवी उर्फ छोटी बेगम के चेलों ने महामंडलेश्वर मुस्कान किन्नर के चेले पर हमला किया।

इस घटना के विरोध में मुस्कान किन्नर के समर्थकों ने मूरतगंज चौकी के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने अपने कपड़े जलाकर नग्न प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए।

हाईवे जाम होने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और हाईवे से जाम हटवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link


Spread the love share