कपूरथला में दंपती की मौत: बाइक से दवा लेने जा रहे थे, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; ड्राइवर गिरफ्तार – Kapurthala News

Spread the love share


तेज रफ्तार ब्रीजा कार ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारी।

कपूरथला में आज यानी बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा सुल्तानपुर लोधी उपमंडल में गोइंदवाल मार्ग पर हुआ। टक्कर लगने के बाद राहगीर दंपती को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले गए, जहां ड्यूटी डॉ

मृतक दंपत्ति की पहचान परमजीतपुर सुल्तानपुर लोधी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार फकीर सिंह (73) और उनकी पत्नी बलवीर कौर (71) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तलवंडी चौधरियां पुलिस मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दंपत्ति दवा लेने के लिए गोइंदवाल जा रहे थे।

मृतक फकीर सिंह (73) और उनकी पत्नी बलवीर कौर की फाइल फोटो।

पीछे से कार ने मारी टक्कर तलवंडी चौधरियां से आगे गांव मंगूपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे अपनी बाइक (PB 09 AF 2249) मोड़ने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा कार (PB 76 A 0028) के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक जगदीप सिंह, निवासी धर्मकोट को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link


Spread the love share