Imtdot

Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब

Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब
Spread the love share



वीडियो : आइपीएल का मैच नंबर 16 गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि आप डिसमिस होने के बाद इतने अपसेट क्यों हो जाते हो? इस सवाल का  जवाब उन्होंने जोरदार ढंग से दिया. वैभव ने कहा कि सर यदि मैं विकेट पर रहूंगा तो 10 से 20 रन ज्यादा बना सकता हूं. चाहे हम चेज कर रहे हों या टारगेट सेट कर रहे हों, दोनों ही स्थिति में. लूज शॉट खेलकर यदि मैं आउट हो जाता हूं तो मुझे बहुत अफसोस होता है. मेरे आउट होने से टीम को मइनेस चला जाता है. इस वजह से मैं थोड़ा अपसेट हो जाता हूं. अफसोस होता है कि मैं और लंबा खेल सकता था. देखें वीडियो.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने शानदार और तेज शुरुआत दिलाई. वैभव ने केवल 15 बॉल में अपनी फिफ्टी (50 रन) पूरी की. वैभव ने कुल 26 बॉल का सामना करते हुए 78 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बनाए.

यह भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल

पोस्ट Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version