नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ कई मंत्री भी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनकी कैबिनेट में कई पुराने दिग्गज तो कुछ नए और युवा चेहरे भी रहेंगे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट से लगातार जीतने वाले अनिल विज भी मंत्री होंगे। उन्हें खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया है और शपथ समारोह में बुलाया है। अनिल विज का उनके मातहत मंत्री बनना अहम है क्योंकि वह खुद को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बताते रहे हैं। यही नहीं कई बार वह नेतृत्व को असहज करने वाले बयान भी देते रहे हैं। हालांकि बुधवार को विधायक दल की मीटिंग में उन्होंने ही नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
इसके अलावा कहा था कि यदि पार्टी मुझे चौकीदार बनाएगी तो मैं उसे भूमिका को भी पूरे मन से निभाऊंगा। सूत्रों का कहना है कि अनिल विज के अलावा कुछ और नेताओं को शपथ के लिए फोन गया है। इन नेताओं में अहीरवाल क्षेत्र की अटेली सीट से जीतीं आरती सिंह राव भी शामिल हैं। वह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। उनके अलावा भी कई नाम हैं, देखें पूरी लिस्ट…