Video : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची ब्लॉक के देबनाथपाड़ा इलाके में पुल गिर गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो बड़ा ही भयावह है. गिरे हुए पुल के ऊपर से कुछ लोग पार होते नजर आ रहे हैं. देखें ये वीडियो आप भी.
#घड़ी | पश्चिम बंगाल | कूचबिहार के सीतलकुची ब्लॉक के देबनाथपारा इलाके में एक पुल ढह गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. pic.twitter.com/WDxvy9NYWQ
– एएनआई (@ANI) 31 जनवरी 2026
पश्चिम बंगाल के सीतलकुची से बीजेपी विधायक बरेन चंद्र बर्मन ने पुल गिरने की घटना पर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से 1 साल के भीतर भारी डंपर गुजरने से 3–4 पुल अचानक ढह चुके हैं. विधायक के मुताबिक इस पुल की हालत बेहद खराब थी, लेकिन न तो प्रशासन और न ही टीएमसी सरकार ने समय पर कोई ठोस कदम उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में उलझी रही और पुल की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया.
#घड़ी | पश्चिम बंगाल | सीतलकुची से बीजेपी विधायक बरेन चंद्र बर्मन कहते हैं, "6 महीने से लेकर 1 साल के अंदर 3 या 4 पुल डंपर के भारी बोझ के कारण अचानक ढह गए… इस पुल की हालत इतनी भयावह है कि न तो प्रशासन और न ही टीएमसी सरकार… https://t.co/gSUCNj3Z97 pic.twitter.com/TxiBWZ6CrO
– एएनआई (@ANI) 31 जनवरी 2026
बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश
पोस्ट Video : बंगाल के कूचबिहार में गिरा पुल, भयावह वीडियो आया सामने पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.