17 March Weather: 17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Spread the love share



17 मार्च मौसम: देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर आज (17 March) भी तल्ख रह सकते हैं. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम बदल सकता है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, कई वाहन फंसे

मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई, जिससे कई इलाकों में वाहन फंस गए. दोनों राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग, बडगाम जिले में दूधपथरी और गांदरबल जिले में सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर मध्यम हिमपात हुआ.

राजस्थान में बारिश, तापमान में गिरावट

राजस्थान के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में भी बारिश से मौसम ठंडा

पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पठानकोट में 14 मिमी और रूपनगर में 9.5 मिमी बारिश हुई. होशियारपुर और अमृतसर में भी बारिश दर्ज की गई।

आज कहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर छींटे पड़ सकते हैं. 17 मार्च को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. दक्षिण तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Rain Alert: अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी



Source link


Spread the love share

Leave a Reply