Imtdot

केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो
Spread the love share



पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. विस्फोट उस समय हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर पटाखा बना रहे थे.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के लिए विशेष उपचार तय करें. वीना जार्ज ने इमरजेंसी के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा सहित अतिरिक्त एम्बुलेंस और चिकित्सा दलों को घटनास्थल पर तैनात करने को कहा है.

पोस्ट केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version