Imtdot

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी के रेट में आज बड़ा बदलाव

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी के रेट में आज बड़ा बदलाव
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

Gold Silver Price 16 October: आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 572 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 76502 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह 76132 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब 24 कैरेट सोने का रेट जीएसटी के साथ 78797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

दृगराज मद्धेशिया लाइव हिन्दुस्तानबुध, 16 अक्टूबर 2024 07:26 पूर्वाह्न
शेयर करना

पर्सनल लोन

Gold Silver Price 16 October: सोने-चांदी की कीमत एक बार फिर उछल गई है। सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 572 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 76502 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह 76132 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब 24 कैरेट सोने का रेट जीएसटी के साथ 78797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें 2295 रुपये जीएसटी के जुड़े हैं। जबकि, सर्राफा बाजारों में चांदी के भाव में 1454 रुपये प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है। आज चांदी 91254 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।

बता दें सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। बहुत हद तक संभव है कि आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो।

14 से 23 कैरेट गोल्ड के रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 570 रुपये महंगा होकर 76194 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 78481 रुपये है। इसमें 3 पर्सेंट जीएसटी के हिसाब से 2285 रुपये और जुड़ गया है।

जबकि, 22 कैरेट गोल्ड 524 रुपये की उछल कर 70076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज यह जीएसटी के साथ 72178 रुपये पर पहुंच गया है। इसमें जीएसटी के रूप में 2102 रुपये जुड़े हैं।

दूसरी ओर 18 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 429 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है और यह ₹57377 प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 1721 रुपये जीएसटी के साथ 59098 रुपये हो गई है। इस पर अभी ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मुनाफा नहीं जुड़ा है।

वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव आज 335 रुपये चढ़कर 44754 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 1342 रुपये जीएसटी के साथ यह 46096 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से मिलेगा। एक किलो चांदी की कीमत जीएसटी समेत 93991 रुपये पर पहुंच गई है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version