Imtdot

एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके

एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके
Spread the love share



एग्जिट पोल 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान पूरा हुआ. जहां कुल 294 सीटों पर चुनाव हुए. मतदान खत्म होते ही सबकी नजरे एग्जिट पोल के आंकड़ों पर टिक गई, जो बीजेपी को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि, कुछ सर्वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वापसी की संभावना भी जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, टीएमसी 177–187 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 95–110 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, पोल डायरी और मैट्रिज जैसे सर्वे भाजपा को 140 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आने की संभावना जता रहे हैं. पी-मार्क सर्वे में भी बीजेपी को 150–175 सीटें मिलने का अनुमान है.

एग्जिट पोल में असम में बीजेपी की हैट्रिक

असम में सभी प्रमुख एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मजबूत जीत की ओर इशारा कर रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, एनडीए को 88–100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24–36 सीटों तक सिमट सकता है. मैट्रिज सर्वे भी एनडीए को 85–95 सीटों के साथ बहुमत दे रहा है. असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं.

सर्वेक्षण एजेंसी बीजेपी/एनडीए सीटें कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें
एक्सिस माई इंडिया 88-100 24 – 36
मैट्रिक्स 85 – 95 25 – 32
Janmat Polls 87-98 29 – 30
संयुक्त उद्यम कम्पनी 88-101 23 – 33

केरल- यूडीएफ की वापसी के संकेत

केरल में अधिकतर सर्वे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UD) की जीत का अनुमान लगा रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य सर्वे भी यूडीएफ को स्पष्ट बढ़त दे रहे हैं. केरल में विधानसभ की 140 सीटें हैं.

सर्वेक्षण एजेंसी यूडीएफ सीटें एलडीएफ सीटें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें
एक्सिस माई इंडिया 78-90 49 – 62
पीपल्स पल्स 75 – 85 55 – 65
वोट वाइब 70 – 80 58-68
पीपुल्स इनसाइट 66 – 76 58-68 10 – 14

तमिलनाडु- डीएमके गठबंधन मजबूत

तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए 65 से 80 सीटों तक रह सकता है. चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि तमिलगा वेट्री कषगम(TVK) अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटों के साथ सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है. यदि असल नतीजों में यही रहता है तो यह विजय का चुनावी राजनीति में करिश्माई पदार्पण होगा. यह पार्टी फरवरी 2024 में अस्तित्व में आई है.

सर्वेक्षण एजेंसी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें एआईएडीएमके/एनडीए सीटें टीवीके सीटें
एक्सिस माई इंडिया 92-110 22 – 32 108 – 120
पीपल्स पल्स 125 – 145 65 – 80 18 – 24
मैट्रिक्स 122 – 132 87-100 10 – 12

पुडुचेरी- एनडीए को बढ़त

पुडुचेरी में भी एग्जिट पोल एनडीए गठबंधन को बढ़त देते नजर आ रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, एनडीए को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 6 से 8 सीटों तक सीमित रह सकता है. टीवीके को दो से चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं.

सर्वेक्षण एजेंसी एनडीए सीटें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सीटें टीवीके सीटें
एक्सिस माई इंडिया 16 – 20 6 – 8 2 – 4
पीपल्स पल्स 16 – 18 10 – 12
कामाख्या एनालिटिक्स 17 – 24 4 – 7

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही सरकार

पोस्ट एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version