Imtdot

Female Mosquito Blood Feeding: नर मच्छर नहीं सिर्फ मादा मच्छर ही पीती है इंसानों का खून, जानिए क्यों?

Female Mosquito Blood Feeding: नर मच्छर नहीं सिर्फ मादा मच्छर ही पीती है इंसानों का खून, जानिए क्यों?
Spread the love share



मादा मच्छर का खून पिलाना: मच्छरों का काटना तो आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस मच्छर ने काटा है? यानी नर या मादा. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि नर मच्छर नहीं बल्कि सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों का खून पीती हैं. यह बात सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन ये सच है. जी हां इस आर्टिकल में हम आपको इसकी वजह बताते हैं.

मादा मच्छर के खून पीने का कारण

प्रजनन (रिप्रोडक्शन) के लिए

मादा मच्छरों को अंडे के लिए प्रोटीन और आयरन की जरूरत होती है. इसी कारणवश वह इंसानों या जानवरों का खून पीती हैं.

अंडे का विकास

खून में मौजूद प्रोटीन और आयरन मादा मच्छरों के अंडों को विकसित करने के लिए बहुत जरूरी होता है. इन चीजों की कमी के कारण वे मादा मच्छर अंडे नहीं दे सकती हैं.

सामान्य समय में

यह जान लें कि जब मादा मच्छर प्रजनन नहीं कर रही होती है, तब वह भी नर मच्छरों की तरह फूलों का रस पीती है.

यह भी पढ़ें: एशियन टाइगर मच्छर के डंक से होते हैं डेंगू व चिकनगुनिया

नर मच्छर के खून नहीं पीने का कारण

शाकाहारी होते हैं नर मच्छर

वहीं दूसरी ओर नर मच्छर पूरी तरह शाकाहारी होते हैं और यह केवल फूलों का रस और मीठे फलों का रस पीकर ही जीवित रहते हैं.

नहीं होते नुकीले अंग

खून चूसने के लिए नर मच्छर में नुकीले अंग (पतली सूंड) भी नहीं होते हैं. यानी उनके अंदर खून चूसने की क्षमता ही नहीं होती है.

प्रोटीन की जरूरत नहीं

नर मच्छर को अंडे नहीं देने होते हैं इसलिए उन्हें प्रोटीन की भी जरूरत नहीं पड़ती है. यही कारण है कि वे इंसानों का खून भी नहीं पीते.

यह भी पढ़ें: Winter Health: धूप न निकलने से हड्डियां बन रही हैं ‘कांच’! शरीर में दिखें ये 3 लक्षण तो तुरंत खाएं ये चीजें, नहीं तो पछताएंगे

यह भी पढ़ें: Moringa for Weight Loss: मोटापा होगा गायब, सुबह खाली पेट पिएं ये नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक



Source link


Spread the love share
Exit mobile version