बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे है. इसी बीच मुंबई में रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया, जहां उनका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
रणवीर सिंह ने फैंस का किया धन्यवाद
मंगलवार शाम जब रणवीर सिंह मुंबई में नजर आए, तो वो बहुत रिलैक्स और खुश दिखे. उन्होंने जींस और रेड टी-शर्ट पहन रखी थी और अपने स्टाफ के साथ कार की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वहां फैंस और फोटोग्राफर्स ने उन्हें देखा, उन्होंने जोर-जोर से ‘बधाई हो’ कहना शुरू कर दिया. रणवीर ने भी मुस्कुराते हुए सबका जवाब दिया, हाथ हिलाया और कुछ फैंस से हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद किया. इस बीच वो बहुत खुश और प्यार से भरे हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
कुछ दिनों पहले ही रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस बहुत खुश हुए. पोस्ट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आई, जिससे ये पल और भी खास बन गया. इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं.
दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट
बता दें कि रणवीर और दीपिका की मुलाकात साल 2012 में फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली थी. उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 2024 में हुआ. काम की बात करें, तो रणवीर हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे और अब भी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वहीं दीपिका भी लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.