सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म से उम्मीद दी थी कि ये दिवाली धमाका साबित होगी और ऐसा ही हुआ ‘सिंघम अगेन’ को सिनेमाघरों में पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली और ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी. इसके बाद पहले वीकेंड पर ये फिल्म 100 करोड़ के पार हो गई. हालांकि पहले मंडे फिल्म की कमाई में गिरावट आई. चलिए यहां जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘सिंघम अगेन’ ने 5वें दिन दिन कितना किया कलेक्शन?
‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन ने एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में कमबैक किया है. ये फिल्म करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स से सजी है. फिल्म में सलमान खान ने भी चुलबुल पांडे के किरदार में कैमियो किया है. इस एक्शन थ्रिलर का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की थी लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई घट रही है. हालांकि वर्किंग डेज में अमूमन ऐसा होता है. बावजूद इसके ‘सिंघम अगेन’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पार हो गई है.
फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन 18 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पांचवें दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ के पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 153.25 करोड़ रुपये हो गया है.
‘सिंघम अगेन’ बजट वसूलने से कितनी है दूर?
‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और दुनियाभर में ये फिल्म 200 करोड़ के पार हो गई है. हालांकि 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अभी अपने बजट वसूलने से काफी दूर है. वहीं वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट भी आ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘सिंघम अगेन’ दूसरे वीकेंड तक अपनी लागत वसूल कर पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें:-‘सालार’ डायरेक्टर प्रशांत नील ने शाहरुख खान से मांगी माफी, जानें वजह