Imtdot

धुरंधर की सक्सेस के बीच अलीबाग में टाइम बिता रहे अक्षय खन्ना, करवाया वास्तु शांति हवन

धुरंधर की सक्सेस के बीच अलीबाग में टाइम बिता रहे अक्षय खन्ना, करवाया वास्तु शांति हवन
Spread the love share


धुरंधर की सक्सेस के बीच में अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर अपनी प्राइवेट लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. वो अलीबाग में अपने बंगले पर हैं. अब अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग वाले बंगले में हवन करवाया है. उन्होंने वास्तु शांति हवन करवाया है.

अक्षय खन्ना ने करवाया हवन

टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, इस हवन की फोटो पंडित शिवम माहत्रे ने शेयर की और उन्होंने लिखा- मुझे अक्षय खन्ना के घर पर ये ट्रेडिशनल और डिवोशनल पूजा करने का सौभाग्य मिला. उनका शांत स्वभाव, सादगी और पॉजिटिव एनर्जी ने मेरे एक्सपीरियंस को स्पेशल बना दिया.

आगे उन्होंने अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘एक्टिंग में अक्षय खन्ना क्लास की परिभाषा हैं. छावा में उनकी पावरफुल और प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने ऑडियंस का ध्यान खींचा. वहीं अब धुरंधर में उनकी इंटेंस परफॉर्मेंस ने दिल जीता लिया. दृश्यम 2 में उनके शानदार काम और सेक्शन 375 में उनके अपने कैरेक्टर्स सोच समझकर चुनते हैं और सिनेमा के जरिए दर्शकों के दिलों में एक खास और सम्मानित जगह बनाए हुए.’

अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत का रोल प्ले किया है. इस रोल ने अक्षय को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई है. हर तरफ उनकी ही बातें हो रही हैं. स्मृति ईरानी ने तो ये तक कह दिया कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर दे दिया जाए.

धुरंधर के बारे में

फिल्म धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी हैं. सारा अर्जुन रणवीर सिंह के अपोजिट रोल में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म का आइटम नंबर शरारत भी चर्चा में बना हुआ है.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version