धुरंधर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है. 18 मार्च को फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज भी हैं. धुरंधर का पहले साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के साथ भी क्लैश होने वाला था. टॉक्सिक भी 19 मार्च को आ रही थी. लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को पस्टपोन किया गया और इसके पीछे कारण मिडिल ईस्ट टेंशन को बताया. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन की वजह से फिल्म टॉक्सिक वहां रिलीज नहीं हो पाएगी और इसका असर फिल्म पर पड़ेगा.
टॉक्सिक की पोस्टपोन पर राकेश बेदी ने किया रिएक्ट
अब फिल्म में नजर आए एक्टर राकेश बेदी ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मिडिल ईस्ट में टेंशन तो हमारे लिए भी है. लेकिन हम तो आ रहे हैं.’
बता दें कि अब टॉक्सिक 19 मार्च की बजाय 4 जून को रिलीज होगी. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स भी हैं. बता दें कि फिल्म में राकेश जमील जमाली के रोल में नजर आए हैं. उनके किरदार को लेकर पाकिस्तान में भी बवाल हुआ था. एक नेता नबील गबोल ने दावा किया था किया राकेश बेदी का किरदार उनपर बेस्ड है. लेकिन राकेश बेदी ने साफ किया किया कि उनका किरदार किसी पर भी बेस्ड नहीं है.
फिल्म धुरंधर 2 की बात करें तो ये दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट है. धुरंधर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया. अब धुरंधर 2 को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. कई जगह तो शोज हाउसफुल भी चल रहे हैं.
फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा आर्जुन जैसे स्टार्स भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे.