Imtdot

ऐश्वर्या राय की को-स्टार को तारक मेहता ने बनाया था आइकन, चार्ज किए डेढ़ लाख प्रति एपिसोड, फिर छ

ऐश्वर्या राय की को-स्टार को तारक मेहता ने बनाया था आइकन, चार्ज किए डेढ़ लाख प्रति एपिसोड, फिर छ
Spread the love share


एक्ट्रेस दिशा वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से नेम-फेम मिला. इस शो में उन्होंने सालों तक दयाबेन का रोल प्ले किया. इस शो ने उन्हें टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक बना दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी से पहले एक्ट्रेस ने फिल्मों ने भी काम किया.

दिशा वकानी ने फिल्मों में किया काम

एक्ट्रेस ने 2008 में ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर में एक सपोर्टिंग रोल प्ले किया था. इसके अलावा उन्होंने देवदास, मंगल पांडे जैसी फिल्में भी कीं. हालांकि, उन्हें फिल्मों में वो सक्सेस नसीब न हुई जो टीवी ने दिलाई.

ये भी पढ़ें- दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं

तारक मेहता के लिए चार्ज किए इतने रुपये

तारक मेहता में उनके चुलबुले अवतार को बहुत पसंद किया गया. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो के लिए वो डेढ़ लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती थीं. लेकिन फिर सालों तक फैंस को एंटरटेन करने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया. अब कई सालों से वो इंडस्ट्री से दूर हैं. कई बार एक्ट्रेस को स्पॉट किया जाता है. शो के मेकर असित मोदी भी रक्षबंधन पर उनके घर राखी बंधवाने गए थे.

ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘भूत बंगला’ ने मचाया गदर, ‘धुरंधर 2’ से आगे निकली ‘माइकल’, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरअसल, दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं, इसके बाद वो शो में कभी वापस लौटी ही नहीं. दिशा को कई बार मेकर्स ने शो में लाने की कोशिश भी की. लेकिन ने शो में वापसी नहीं की. अब वो दो बच्चों की मां हैं और अपना पूरा समय घर-बच्चों को दे रही हैं. दिशा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. दिशा के भाई मयूर वकानी भी शो तारक मेहता में काम करते हैं. दिशा शो में एंट्री करेंगी या नहीं इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है.

कुछ समय पहले दिशा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा. एक्ट्रेस के पिता भीम वकानी का निधन हो गया था. पिता  के निधन से एक्ट्रेस टूट गई थीं.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version