Vastu Tips: घर में मां लक्ष्मी के साथ रखें इस देवता की प्रतिमा

Spread the love share


वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हमें वास्तुशास्त्र का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में सुख-समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। जबकि घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर में मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा जरूर होनी चाहिए। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी के साथ ही कुछ देवताओं की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक घर में मां लक्ष्मी के साथ किस देवता की प्रतिमा रखें…

भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर के मंदिर में जरूर रखें। साथ ही, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों के सामने रोजाना दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होगी।

कुबेर भगवान की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं। जिन्हें धन के देवता के रूप में जाना जाता है। मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की प्रतिमा भी रख सकते हैं।

विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की मूर्ति

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा जरूर रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा मंदिर में रखना शुभ होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share