Imtdot

Palmistry : हाथ के अंगूठे की बनावट बताते हैं जीवन का यह रहस्य

Palmistry : हाथ के अंगूठे की बनावट बताते हैं जीवन का यह रहस्य
Spread the love share


हस्तरेखा विज्ञान: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों, चिन्हों और अंगूठे की बनावट से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि कुछ लोगों के अंगूठे का एक विशेष आकार होता है। अंगूठे की बनावट से व्यक्ति के टैलेंट, सक्सेस, खूबियों और खामियां के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए पुस्तक पॉमिस्ट्री की मदद से जानते हैं कि व्यक्ति के अंगूठे की विशेष बनावट क्या इशारा देती है।

अंगूठे की बनावट :

हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे का लंबा होना अच्छा माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति के हाथ का अंगूठा जितना लंबा होता है,उसके सफल होने की संभावनाएं भी उतना ही ज्यादा होती है।

मान्यता है कि जिन लोगों के हाथ के अंगूठे लंबे और पतले होते हैं, ऐसे लोग बहुत साहसी होता हैं। चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष में छोटा और मोटा अंगूठे की आकृति को अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि ऐसे लोग काफी इमोशनल होते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है।

कहा जाता है कि जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है, ऐसे लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। यह काफी खुशमिजाज और सरल स्वभाव के होते हैं। इनकी विशेषता यह है कि ऐसे लोग जिद्दी स्वभाव के नहीं होते हैं। खुद को परिस्थिति के अनुकूल ढालने में सक्षम माने जाते हैं।

ज्यादातर लोगों के अंगूठे के 2 या 3 भागों में बंटे होते हैं। यदि अंगूठे दो भाग में बंटे हों और दोनों भाग बराबर हो, तो ऐसे जातक में लॉजिक और इच्छा शक्ति बराबर होता है। ऐसे लोगों के पास अच्छे आइडियाज बहुत होते हैं। काफी ऊर्जावान होते हैं।

अगर अंगूठे का पहला भाग दूसरे भाग से ज्यादा लंबा हो, तो ऐसे लोगों की लॉजिक के तुलना आत्मबल अधिक होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कई गलतियां कर सकता है, लेकिन अपने लक्ष्यों को भी हासिल कर लेता है। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version