Imtdot

घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Spread the love share


घर में रखी प्रत्येक वस्तु किसी न किसी चीज का प्रतिनिधित्व करती है इसीलिए घर में रखी हर वस्तु को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करना अनिवार्य है। घर में वास्तुशास्त्र का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चीजें रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं, घर में सुख-समृद्धि के लिए किन वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए….

  • पूजा घर की दिशा- घर में बना पूजा स्थल उस घर की सबसे पवित्र जगहों में से एक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है इसीलिए इस दिशा में पूजा स्थल बनाना बेहद शुभ माना जाता है।
  • पेड़- पौधों का रखें ध्यान- घर में लगे पेड़- पौधों में नियमित रूप से पानी देना चाहिए। सूखे पेड़-पौधें जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। घर या कमरे की सजावट में भूलकर भी काटेंदार पौधौं का इस्तेमाल न करें।
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पार्किंग के लिए उत्तर -पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दक्षिण पूर्व दिशा में अग्नि से जुड़े उपकरण रखने चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में दरवाजे की ओर पैर करके न सोएं। घर में उत्तर या पश्चिम दिशा में गेस्ट रूम बनाना चाहिए।
  • घर को साफ-सुथरा रखें। गंदगी की वजह से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version