Imtdot

Tips & Tricks: किचन के कपड़ों की जिद्दी चिकनाई अब मिनटों में साफ, बस पानी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल

Tips & Tricks: किचन के कपड़ों की जिद्दी चिकनाई अब मिनटों में साफ, बस पानी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
Spread the love share


आखरी अपडेट:

Kitchen Cloth Cleaning Tips: यदि आपके भी किचन के कपड़े पर जिद्दी चिकनाई जम गई है. वह साफ करने के बावजूद भी नहीं हट रही है तो पानी में यह सब चीजों को मिलाकर किचन के गंदे कपड़ों को साफ कर सकते हैं. धीरे-धीरे ये कपड़े चिपचिपे हो जाते हैं और उनमें से बदबू आने लगती है, जो बैक्टीरिया पनपने का संकेत है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक कुशल गृहिणी का बताया यह आसान घरेलू जुगाड़ आपके बहुत काम आ सकता है.

किचन के गंदे कपड़े से तुरंत हटेगा चिकनाई, जानें घरेलू उपाय

पूर्णियाः किचन घर का वह हिस्सा है जहां स्वच्छता सबसे ज्यादा मायने रखती है, लेकिन अक्सर सफाई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े ही सबसे ज्यादा गंदे और चिकने हो जाते हैं. खाना बनाते समय तेल और मसालों के दाग इन कपड़ों पर जम जाते हैं, जो साधारण धुलाई से नहीं निकलते. धीरे-धीरे ये कपड़े चिपचिपे हो जाते हैं और उनमें से बदबू आने लगती है, जो बैक्टीरिया पनपने का संकेत है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक कुशल गृहिणी का बताया यह आसान घरेलू जुगाड़ आपके बहुत काम आ सकता है.

पूर्णिया की रहने वाली गुड़िया देवी बताती हैं कि किचन के गंदे कपड़ों से जिद्दी चिकनाई हटाने के लिए महंगे क्लीनर्स की जरूरत नहीं है. बस कुछ घरेलू चीजों से ही इन्हें नए जैसा चमकाया जा सकता है.

क्या है यह जादुई नुस्खा?
इस तरीके के लिए आपको बस कुछ आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी.

  • गर्म पानी
  • फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा
  • नींबू के कुछ छिलके
  • एक पाउच शैम्पू या थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट

कैसे करें कपड़ों को साफ?
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी को तेज गर्म कर लें. अब इस गर्म पानी में पिसी हुई फिटकरी, नींबू के छिलके और शैम्पू डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस घोल में किचन के गंदे और चिकनाई वाले कपड़ों को डालकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. समय पूरा होने पर आप देखेंगे कि कपड़ों की सारी चिकनाई और गंदगी पानी में घुल गई है. अब कपड़ों को बाहर निकालकर हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें.

यह नुस्खा है काफी असरदार
यह नुस्खा इसलिए इतना असरदार है क्योंकि गर्म पानी तेल को पिघलाता है, नींबू का एसिड चिकनाई को काटता है और फिटकरी एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट का काम करती है. इस आसान और सस्ते तरीके से आपके किचन के कपड़े न केवल पूरी तरह साफ हो जाएंगे, बल्कि उनमें से आने वाली बदबू भी गायब हो जाएगी.

ऑथरीमजी

अमित रंजन

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरजीवन शैली

किचन के कपड़ों की जिद्दी चिकनाई अब मिनटों में साफ, बस पानी में मिलाएं ये चीजें



Source link


Spread the love share
Exit mobile version