Khelo India Youth Games: पटना में इन जगहों पर रग्बी, वॉलीबॉल, समेत 11 खेल होंगे, राजधानी में हुआ टॉर्च परेड
By imtiyaz alam journalist
Spread the love share
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी अंतिम चरण में है। पटना में कुल छह स्थानों पर 11 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें लगभग 4,000 खिलाड़ी, प्रषिक्षक, सपोर्ट, स्टाफ, तकनीकी पदाधिकारी आदि भाग लेंगे। इसको लेकर डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरुकता के लिए सुबह 6.30 बजे से टॉर्च परेड का आयोजन शहीद स्मारक (बिहार विधान मंडल के समीप) से ईको पार्क तक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को खेल आयोजनों मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने के प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इसे भारत सरकार ने शुरू किया था। जो बच्चे बहुत अच्छा कर रहे हैं वह सामने आएं इन्टरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करें, देश का नाम रोशन करें इसका मुख्य उद्देश्य यही है। इस परेड में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य कई वरीय पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
ट्रेंडिंग वीडियो
पटना में कहां किस खेल का होगा आयोजन
पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में एथलेटिक्स, रग्बी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेलों का आयोजन होगा।
पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पूर्व मध्य रेलवे, दीघा, पटना में बॉक्सिंग का आयोजन होगा।
आईएएस भवन, पटना हवाई अड्डा के नजदीक, पटना में टेनिस का आयोजन होगा।
ज्ञान भवन, गाँधी मैदान, पटना में जूडो एवं कुश्ती का आयोजन होगा।
जेपी गंगा पथ, पटना में रोड साईक्लिंग का आयोजन होगा।
BSAP-5, मिथिलेश स्टेडियम, फुलवारीषरीफ, पटना में सेपकटकरा खेल का आयोजन होगा।
पटना में एक और दो मई को पटना के विभिन्न स्थलों पर टॉर्च का प्रदर्षन तथा विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया गया। आज ऐतिहासिक सात शहीद स्मारक से ईको पार्क तक टॉर्च परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी प्रषिक्षक, कलाकार, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक आदि की सहभागिता रही। यह टॉर्च दिनांक चार मई 2025 को उक्त प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना पहुंचेगी। बता दें कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक चार मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित है। यह प्रतियोगिता बिहार के कुल पांच शहरों में पटना, राजगीर, गया, भागलपुर एवं बेगूसराय में आयोजित की गयी है। इसमें कुल 27 खेलों की प्रतियोगिता तथा ई-स्पोर्ट्स की डेमो प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश से लगभग 10,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट् स्टाफ, तकनीकी पदाधिकारी आदि भाग लेंगे।