आखरी अपडेट:
Samastipur local News: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में किसानों को खाद की कमी सता रहीं है. यहां किसानों ने लोकल 18 के माध्यम से कालाबाजारी के दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए क्या कहा… देखिए ग्राउंड रिपोर्…और पढ़ें
बछवाड़ा में खाद की किल्लत या कालाबाजारी ?
बेगूसराय जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर बछवाड़ा प्रखंड समस्तीपुर जिले का सीमावर्ती इलाका है. इस इलाके में बड़े पैमाने पर किसान खेती करते हैं . यहां के किसानों को सरकारी स्तर पर खाद मिल ही नहीं पाता है. हर समय खाद की यहां पर सरकारी दुकानों में बताई जाती है ? किसानों की माने तो डीएपी के जरूरत के वक्त सरकारी स्तर पर यूरिया उपलब्ध कराया जाता है और यूरिया की जरूरत हो तो किसानों को डीएपी खरीदने के लिए कहा जाता है. इतना ही नहीं किसानों का यह भी आरोप है कि यह खाद भी अगर लेना चाहे तो किसानों को लंबी लाइन लगती पड़ती है . इसके बावजूद जरूरत के मुताबिक बैग किसानों को नहीं मिल पाते हैं . खाद के किल्लत के बीच न तो जांच और न ही कोई कार्रवाई विभाग के द्वारा की जाती है . प्रखंड कृषि पदाधिकारी या फिर एसडीओ की जिम्मेदारी जांच और कार्यवाही की होती है लेकिन कालाबाजारी करने वालों से यह भी मिले प्रतीत होते हैं . जिस वजह से किसान परेशान हैं.
बछवारा प्रखंड के किसान मुनाजिर हसन ने बताया घाट की स्थिति यह है कि डीएपी खोजने पर यूरिया मिलता है और यूरिया खोजने पर डीएपी ? इतना ही नहीं प्रत्येक किसानों को प्राइवेट दुकान से लेने में 266 रुपए का यूरिया 340 तक में मिलता है ठीक इसी प्रकार डीएपी खाद का बोरा 1700 से ₹1800 तक में किसानों को मिलता है . यानी इस बोरे पर भी ₹300 से ₹400 तक ज्यादा किसानों से वसूला जाता है. किशन शंकर यादव सहित अन्य किसानों ने बताया हम लोगों को हमेशा ब्लैक में ही खाद खरीदना पड़ता है . और हर बार प्रति बोरा 100 से 300 रुपए या इससे ज्यादा भी देने पड़ते हैं. सरकारी फाइलों में ही जब किसानों को उचित मूल पर जब खाद मिलेगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसानों की आमदनी दोगुनी हो यह कैसे पूरा होगा ? बछवाड़ा प्रखंड में जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी खाद की कालाबाजारी रोकने की है वो रोकने में विफल क्यों हैं ? क्या जिला कृषि पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी कालाबाजारी के कारोबार में शामिल है ? अब देखना यह होगा कि क्या कुछ जिलाधिकारी तुषार सिंघला एक्शन ले पाते हैं जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो .