CM नीतीश के तरकश से निकलेंगे चुनावी ‘तीर’, राहुल-तेजस्वी का हल्ला बोल, दरभंगा पहुंचेगी यात्रा

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में चुनावी बयार बह रही है. वोटर्स को साधने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में आज पटना में कैबिनेट की बैठक होगी.

LIVE: CM नीतीश के तरकश से निकलेंगे चुनावी 'तीर', राहुल-तेजस्वी का हल्ला बोल

बिहार चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट.

बिहार Chunav 2025 लाइव: बिहार में चुनावी से पहले विपक्ष सड़कों पर है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कथित वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा निकाली है. जो कि आज हुसैन चौक सहरसा से शुरू होगी और दरभंगा में रात्रि विश्राम होगा. तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक है. जिसमें कई बड़े वादों पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की भी बिहार बदलाव यात्रा जारी है.

26 अगस्त, 2025 08:02 है

Bihar Chunav Live: नीतीश ही रहेंगे मुख्यमंत्री…सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी का बयान

Bihar Chunav Live: वैशाली के हाजीपुर पहुंचे छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे और रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी आस्था और संवेदना के साथ नीतीश कुमार जी के साथ है और 2005 से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है और आगे भी रहेंगे. वहीं, सांसद ने कहा कि बिहार में दो महापर्व आने वाला है जिसके लिए सरकार 15 हजार से अधिक ट्रेन चलाने लगी है और लोग बाहर से अपने घर लौट रहे हैं, जो बहुत ही अच्छा है. बिहार के लोग नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर लौट रहे है इससे बेहतर और क्या होगा. इससे पहले हाजीपुर सर्किट हाउस पहुंचे राजीव प्रताप रूढ़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया.

26 अगस्त, 2025 07:59 है

Bihar Chunav Live: वोटर अधिकार यात्रा पर मंत्री जनक राम का बड़ा बयान

Bihar Chunav Live: बिहार में चुनावी खलबली मची हुई है. नेताओं के बयानबाजी का दौर जारी है. अधिकार यात्रा पर बिहार में मंत्री जनक राम ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि- ‘इनके पूर्वजों ने जनता को मूर्ख बनाकर लूटा’.. ‘लूटनेवाली सरकार को जनता पहचान चुकी है.’

26 अगस्त, 2025 07:53 है

Voter Adhikar Bihar Yatra: आज कहां-कहां जाएगी वोटर अधिकार यात्रा

Voter Adhikar Bihar Yatra: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी है. हालांकि कल यानी सोमवार का यात्रा का ब्रेक था, जिसके बाद आज फिर सहरसा से यात्रा शुरू होने जा रही है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल से यात्रा की जुड़ी जानकारी शेयर की है.

घरबिहार

LIVE: CM नीतीश के तरकश से निकलेंगे चुनावी ‘तीर’, राहुल-तेजस्वी का हल्ला बोल





Source link


Spread the love share