प्रातः 10:00, 25-मार्च-2026
Bihar News: सड़क हादसे में बाइक और टैंकर जले, ड्राइवर हुआ फरार
बिहार समाचार: पटना के बिहटा स्थित कालीगंज मोड़ पर टैंकर और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
09:39 पूर्वाह्न, 25-मार्च-2026
Bihar News: जमुई पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास
बिहार समाचार: जमुई की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल के तहत मात्र दो महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया।
09:16 पूर्वाह्न, 25-मार्च-2026
Muzaffarpur News: बेटे के साथ घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ घर लौट रहे किसान हरि शंकर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
07:40 पूर्वाह्न, 25-मार्च-2026
Bihar News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जल व्रत का समापन
बिहार समाचार: मुजफ्फरपुर में चैती छठ महापर्व का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। 36 घंटे के निर्जल व्रत के बाद व्रतियों ने पारण किया और घाटों पर भारी भीड़ के बीच श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। और पढ़ें
07:29 पूर्वाह्न, 25-मार्च-2026
Bihar: सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो शातिर गिरफ्तार
बिहार: सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चार राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो शातिर बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें
05:00 पूर्वाह्न, 25-मार्च-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar : कभी नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम कहते थे, लेकिन आज तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर नरम दिखे। सवाल पूछने पर बाहुबली अनंत सिंह पर खामोश हो गए; लेकिन जब बात पीएम की हुई तो खूब गरम हुए। संजय सिंह भी निशाने पर रहे। और पढ़ें