{“_id”:”679b26e1d7787bf1d2037ac0″,”slug”:”bihar-news-jdu-party-leader-shot-by-cousin-during-idol-immersion-katihar-bihar-police-2025-01-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News : जदयू नेता को चचेरे भाई ने मारी गोली, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अस्पताल पहुंचे परिजन।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कटिहार में जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को उनके चचेरे भाई ने ही गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जदयू नेता को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर की है। जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग की घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जेडीयू नेता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।