Bihar Chunav Live: चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में मां सीता के किए दर्शन, जारी है वोट अधिकार यात्रा

Spread the love share


अब सीधा प्रसारण हो रहा है

आखरी अपडेट:

Bihar Chunav Live Updates: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा जनकपुर से मोतिहारी होते हुए बेतिया पहुंची. एम. के. स्टालिन, कनिमोई, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. यात्रा पटना में समाप्त होगी.

जानकी मंदिर में राहुल गांधी

Bihar Chunav Live: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा गुरुवार को 12वें दिन पहुंची. आज सुबह उन्होंने जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में मां सीता के दर्शन किए. इसके बाद वे मोतिहारी जाएंगे और रात बेतिया में गुजारेंगे. इस बीच, बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि यदि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष हुए तो ‘इंडिया’ गठबंधन को जीत मिलेगी. उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने की घटनाओं को “आतंकवाद से भी खतरनाक” बताया.

स्टालिन अपनी बहन और सांसद कनिमोई के साथ बिहार पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, राजद नेता तेजस्वी यादव व भाकपा(माले) के दीपांकर भट्टाचार्य के साथ यात्रा में शामिल हुए. मुजफ्फरपुर में स्टालिन ने तमिल भाषा में संबोधन किया. उसका हिंदी अनुवाद होने पर भीड़ ने तालियों से स्वागत किया. इसी रैली के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल चलाते नजर आए. प्रियंका गांधी भी उनके साथ बैठी दिखीं. यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी. करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह एक सितंबर को पटना में रैली के साथ समाप्त होगी.

28 अगस्त, 2025 10:16 है

Bihar Chunv: राहुल गांधी की वोट यात्रा का आज 12 वां दिन

बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा लगातार जारी है. आज इस यात्रा का 12वां दिन है.यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Chunav Live: चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में मां सीता के किए दर्शन, जारी है वोट अधिकार यात्रा
राहुल की यात्रा

28 अगस्त, 2025 09:33 है

Bihar Chunav: मंदिर में राहुल गांधी

जानकी मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा की. कांग्रेस ने इसकी तस्वीरें शेयर की है

28 अगस्त, 2025 09:30 है

Bihar Chunav: जानकी मंदिर पहुंचे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी पदयात्रा की शुरुआत सीतामढ़ी से की. उन्होंने शहर के प्रसिद्ध जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान मौके पर जय श्री राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे भी लगे. पूजा करने के बाद राहुल गांधी रीगा की ओर प्रस्थान कर गए.

घरबिहार

LIVE: राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में मां सीता के किए दर्शन, जारी है यात्रा





Source link


Spread the love share