Bihar Bandh News : आज बिहार बंद है… पीएम मोदी के अपमान के विरोध में सड़क पर भाजपा, कई जगह गतिरोध-हंगामा

Spread the love share


Bihar Bandh News : भाजपा ने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए गुरुवार 4 सितंबर को बिहार बंद का एलान कर रखा था। कई स्कूल बंद रहे। दुकानों ने खुद भी बंद कर लिया। कई जगह सड़क जाम के दौरान गतिरोध-हंगामा भी हुआ। देखें, पूरे बिहार का ताजा हाल।



सड़क पर उतरीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया। राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द और अमर्यादित शब्द कहे जाने को लेकर आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का एलान किया गया था। उतरे तो भाजपा के सभी स्तर के नेता, लेकिन महिलाओं का मामला होने के कारण इस बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता के पास दिया गया था। पटना बंद में तो सांसद रविशंकर प्रसाद भी निकले और पीएम मोदी की मां के खिलाफ कही गई बात को लेकर राजद-कांग्रेस के संस्कार तक की चर्चा की।

लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



Source link


Spread the love share