Bihar: सीएम नीतीश के बेटे के पोस्टर से पटा जदयू कार्यालय, समर्थक बोले- पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार
By imtiyaz alam journalist
Spread the love share
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दफ्तर के बाहर निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में एक ओर लिखा है, “बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में है स्वागत,” जबकि दूसरे पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन्हें पार्टी में शामिल होने की अपील की गई है।
ट्रेंडिंग वीडियो
पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं
एक और पोस्टर में यह संदेश है, “जेडीयू के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार।” इन पोस्टरों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें भी दिख रही हैं। इतना ही नहीं एक समर्थन ने निशांत कुमार के नाम से पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं दी गई हैं और पार्टी में शामिल होने की अपील की गई है।
पिता को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं
इधर, निशांत कुमार ने अभी तक आधिकारिक रूप से राजनीति में अपनी सक्रियता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, फिर भी इन पोस्टरों ने उनके राजनीतिक सफर की चर्चा तेज कर दी है। निशांत कुमार पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका उद्देश्य अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए से भी अपील की थी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित किया जाए।