40 गाड़ियों में लिखा था – ‘अविनाश संग नेहा’ राइस मिल के दरवाजे पर पहुंची ‘बारात’, खटखटाया दरवाजा, फिर जो हुआ….

Spread the love share



अविनीश कुमार सिंह. मोतिहारी. उतर बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की. 40 गाड़ियों का काफिला बारात के रूप में सज-धजकर पहुंचा. काफिला जब राइस मिल परिसर जाकर रुका तो सनसनी फैल गई. इनकम टैक्स और ईडी की टीम के होने की जानकारी से हड़कंप मच गया. शादी-ब्याह का सीजन में लोग को यह मालूम हुआ कि 40 गाड़ियां बारात लेकर कहीं जाते समय यहां रुक गई होंगी. अफसर बारात की तरह ही तैयारी में आए थे. जब गाड़ियों से निकले लोगों ने अपनी पहचान इनकम टैक्स और ईडी अधिकारियों-कर्मचारियों के रूप में दी तो हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड पूर्वी चंपारण के रामगढवा थाना क्षेत्र के आमोदेई स्थित है. शुक्रवार को आयकर विभाग पटना, जीएसटी सेंट्रल, स्टेट और ईडी की टीम संयुक्त छापेमारी करने पहुंची.टीम 40 गाड़ियों से पहुंची थी. किसी को शक न हो इसके लिए सभी गाड़ियों पर बारात के पोस्टर लगाए गए थे. यहां तक कि ‘अवनाश संग नेहा’ लिखकर टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

Bihar News : गर्दनीबाग पहुंची पुलिस, खान सर को भीड़ के बीच से पकड़ा, जानें वजह

देखते ही देखते एसएसबी के 36 जवानों की टीम ने पूरी फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर लिया. रिपुराज के मालिक और एमडी सहित अन्य कर्मियों के मोबाइल टीम ने जब्त कर लिए. रिपुराज राइस मिल भारत-नेपाल सहित पड़ोसी देशों में भी चावल की सप्लाई करती है. भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की सबसे बड़ी राइस मिल है.

बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम पहुंची है. कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने और टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है.

टैग: Ajab Gajab news, बिहार समाचार, विचित्र खबर, Motihari news



Source link


Spread the love share