Imtdot

सावधान! आंधी-तूफान… बिहार के इन जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश

सावधान! आंधी-तूफान… बिहार के इन  जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश
Spread the love share


पटना: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों के लिए अब राहत की खबर है. मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. अब भीषण गर्मी की जगह तेज ने ले ली है. इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिस से मौसम सुहाना हो गया.

उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश

उत्तर बिहार के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले सूखे बने रहे. आज बारिश का दायरा बढ़कर कई जिलों को कवर करने की संभावना है. वहीं, तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज भी बादलों का डेरा है और आंशिक धूप देखने को मिल रही है. हवा में ठंडापन महसूस हो रहा है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम अकील
पटना 38.7/31.9 99
मुजफ्फरपुर 36.0/29.2 110
गया 39.8/31.0 76
पूर्णिया 36.0/28.1 54
भागलपुर 36.4/30.0 58

(नोट- ये आंकडा रविवार का है)

जानें मौसम का पूर्वानुमान

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है. दो जिलों में भारी बारिश और 11 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहेगी. इसके लिए पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

16 जून को पश्चिम चंपारण और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है. जबकि पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. साथ ही मेघगर्जन और बिजली भी गिर सकती है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

जानें इन जिलों में मौसम की स्थिति

वहीं, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मध्यम स्तर की बारिश के साथ मेघगर्जन और व्रजपात की संभावना है. जहां आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहेगी. इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जानें तापमान की स्थिति

अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 36°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं.

जानें इन जिलों के तापमान का हाल

रविवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8°C डेहरी में, जबकि बक्सर में 40.6°C और छपरा में 40.3°C दर्ज किया गया. अभी इसमें और गिरावट होने की संभावना है.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version