Imtdot

सांसद ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात: तारीक अनवर बोले- बिहार में जमीनी विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम – Katihar News

सांसद ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात:  तारीक अनवर बोले- बिहार में जमीनी विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम – Katihar News
Spread the love share


कटिहार सांसद तारीक अनवर मनसाही थाना क्षेत्र के पिंडा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। बीते दिनों जमीनी विवाद में हुई गोली बारी में एक व्यक्ति की मौत और अन्य घायल हुए थे। सांसद ने इस मामले में गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

.

पीड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद तारिक अनवर ने इस मामले पर जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी से बात की और मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। मामले में जो भी दोषी है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। जबकि, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसकी भी उन्होंने मांग की है।

जमीनी विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम

सांसद तारीक अनवर ने कहा कि बिहार में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार कितने भी दावे कर ले मगर जमीनी विवाद को लेकर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने मनसाही थाना क्षेत्र पिंडा गांव में हुई घटना पर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि कहीं ना कहीं यह बड़ी लापरवाही है कि दिनदहाड़े जमीन को लेकर गोली चलती है।

लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है, जिसको लेकर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है। सांसद ने जिला प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों और घायल के परिजनों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, आफताब आलम, सउद मुखिया, राजेश उड़ांव, जय नंदन मंडल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version