Imtdot

सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित मंत्र से गूंज रहा क्षेत्र, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित मंत्र से गूंज रहा क्षेत्र, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में धूमधाम से मना

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबांकागुरु, 10 अक्टूबर 2024 08:01 अपराह्न
शेयर करना

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर के छोटी एवं बड़ी दुर्गा मंदिर में सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित मंत्र का अनवरत पाठ जारी है। दोनों मंदिरों में पंडित अशोक झा एवं पंडित गोल्डन झा द्वारा दोनों मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा कराई जा रही है। साथ ही संध्या महाआरती का भी आयोजन हो रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। इधर क्षेत्र के लौगांय, डुमरिया, मेढियानाथ, पवई, चपरी, भीखनपुर, महादेवपुर, बीरमा, लक्ष्मीपुर, सलेमपुर, विशंभरचक, इंग्लिश, बल्लिकित्ता, भरको, काशपुर, रानीकित्ता, राजपुर समेत अन्य जगहों पर मां दुर्गा की पूजा हो रही है। कई जगहों पर भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। अमरपुर में लगातार दूसरे दिन भी रात में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version