शेखपुरा के बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के पास एक मॉल के पीछे स्थित पांच घरों को चोरों ने चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोरों ने घरों का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई, जब मुहल्ले के
।
जिसके बाद तुरंत स्थानीय थाना पुलिस और पीड़ित परिवारों को सूचना दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि चोरों ने धर्मेंद्र पासवान, संतोष मंडल, फंटूश मंडल, नवीन मंडल और एक अन्य के मकान को निशाना बनाया है।
कमरे में बिखरा सामान।
चोरों ने घरों में रखे बक्से और अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा लिए। चोरों ने उन्हीं घरों को निशाना बनाया, जिनके मालिक बाहर गए हुए थे। संतोष मंडल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान के लिए गए थे, जबकि धर्मेंद्र पासवान अपने ससुराल बाढ़ गए हुए थे।
जांच में जुटी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष और पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई रामलखन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोरों ने मुख्य रूप से दो घरों में चोरी की, जबकि अन्य घरों के केवल ताले तोड़े गए हैं। पुलिस लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।