Imtdot

शिवहर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई: एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया, प्रतिष्ठानों और दुकानों पर छापेमारी – Sheohar News

शिवहर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई:  एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया, प्रतिष्ठानों और दुकानों पर छापेमारी – Sheohar News
Spread the love share



एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।

शिवहर जिले में श्रम विभाग के धावा दल ने बाल श्रम के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। श्रम अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर के निर्देश पर शिवहर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों में यह कार्रवाई की गई।

.

इस अभियान के दौरान एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। बिहार ग्राम विकास परिषद के जिला समन्वयक ने बताया कि नियोजक के खिलाफ श्यामपुर भाटाहा थाना में बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और उसे बाल गृह में आवासित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्चे और उसके परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से पुनर्वासित किया जाएगा।

इस धावा दल में बिहार ग्राम विकास परिषद संगठन के जिला समन्वयक अनिल कुमार और कोमल कुमारी के साथ-साथ श्यामपुर भाटहा थाना के पुलिस बल भी मौजूद थे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version