Imtdot

शिवहर कॉलेज में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का आयोजन: छात्रों ने सीखा मोशन कंट्रोल डिजाइन और LOT तकनीक – Sheohar News

शिवहर कॉलेज में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का आयोजन:  छात्रों ने सीखा मोशन कंट्रोल डिजाइन और LOT तकनीक – Sheohar News
Spread the love share



प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

शिवहर जिले में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में रोबोटिक्स एंड मोशन कंट्रोल डिजाइन विषय पर दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एस.एन. टेक्नोलॉजी (कॉरपोरेट सॉल्यूशन प्रोवाइडर) और कॉलेज के टेक्निकल क्लब ट्रांजिटॉर्निका के संयु

.

यह वर्कशॉप कॉलेज के मुख्य भवन में 10 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। इसमें छात्रों ने रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की आधुनिक तकनीकों पर प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी दोनों दिनों उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियरिंग की दिशा बदल रहे हैं। ऐसे वर्कशॉप छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि तकनीक का वास्तविक ज्ञान तभी संभव है जब छात्र उसे अपने हाथों से अनुभव करें। इस तरह के वर्कशॉप न केवल छात्रों के भीतर नवाचार की भावना को जगाते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार भी करते हैं। भविष्य में ऐसे प्रायोगिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

वर्कशॉप का संचालन एस.एन. टेक्नोलॉजी, भोपाल के निदेशक डॉ. परेश रावत (आई.ओ.टी. कंसल्टेंट एवं एरेस इंडिया के अध्यक्ष, आई.ई.ई.ई./आई.ई.टी.ई. सदस्य) द्वारा किया गया।

छात्रों को इसमें आर्डुइनो, नोडएमसीयू,प्रोग्रामिंग, ब्लिंक ऐप से आई.ओ.टी. कंट्रोल और टीम-आधारित वाई-फाई कंट्रोल्ड बॉट डिजाइन की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को छह-सदस्यीय समूहों में बाँटकर रोबोटिक कार डिजाइन करने का कार्य दिया गया, जिसमें छात्रों ने बेहतरीन तकनीकी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बृज मोहन कुमार ने कहा कि रोबोटिक्स और आई.ओ.टी. आज की इंजीनियरिंग शिक्षा के सबसे उभरते हुए क्षेत्र हैं। छात्रों ने बड़ी उत्सुकता और लगन से प्रत्येक चरण को सीखा। उनका यह उत्साह बताता है कि आने वाले समय में हमारे कॉलेज से कई उत्कृष्ट नवाचार सामने आएंगे। वर्कशॉप के अंत में सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किया गया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version