Imtdot

शिक्षक की पत्नी की ससुराल में लटकी मिली लाश: पिता बोले, दामाद दहेज का लोभी था; जमीन बेचकर सारा सामान दिया, पर डिमांड खत्म नहीं हुई – Bhagalpur News

शिक्षक की पत्नी की ससुराल में लटकी मिली लाश:  पिता बोले, दामाद दहेज का लोभी था; जमीन बेचकर सारा सामान दिया, पर डिमांड खत्म नहीं हुई – Bhagalpur News
Spread the love share


भागलपुर में शुक्रवार शाम शिक्षक की पत्नी का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका शिवानी कुमारी (32) बरारी नया टोला निवासी अमित कुमार की पत्नी थी।

.

मृतका के पिता महेश यादव ने कहा कि दामाद दहेज का लोभी था। एक बीघा जमीन बेच कर सारा सामान दिया था, लेकिन फिर भी उसकी डिमांड खत्म नहीं हो रही। हाल में ही उसे बुलेट बाइक दी थी। 23 तारिख को मेरे फौजी बेटे की शादी थी। शादी के समय भी उसने डेढ़ लाख रुपया लिए थे।

दामाद हर समय पैसे की डिमांड करता था। चार साल पहले मैंने बेटी की शादी की थी। दामाद स्कूल में पढ़ाने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। मेरी बेटी गुरुवार को अपने एक रिश्तेदार की शादी में नवगछिया से बरारी अपने ससुराल लौटी थी। शुक्रवार की दोपहर मुझे एक रिश्तेदार ने फोन पर घटना की जानकारी दी। घटना बरारी के नया टोला की है।

फंदे से लटकती हुई मिली विवाहिता की लाश।

पति फरार, मोबाइल नंबर भी बंद

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीरोमाइल थाना की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मृतका के मायके वाले भी किशनदासपुर से बेटी के ससुराल पहुंचे। मृतका का पति अमित कुमार कहीं नजर नहीं आया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है।

जीरोमाइल थानेदार मुरलीधर शाह ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। मामले में परिजनों की तरफ से जो लिखित शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चाय देने के बाद बहू कमरे में चली गई थी

मृतका के ससुर दिनेश यादव ने कहा कि दोपहर में बहू ने मुझे चाय दी थी। चाय देने के बाद वह कमरे में चली गई थी। घर में उस समय बहू और तीन वर्षीय पोती राधिका के अलावा कोई नहीं था। बेटा नवगछिया में काम करता है। चाय पीने के बाद मैंने बहू को आवाज लगाई, लेकिन वो जवाब नहीं दे रही थी।

कमरे का दरवाजा खुला था, सिर्फ पर्दा लगा था। मैंने पर्दा हटा कर देखा तो बहू पंखे से लटक रही थी। तभी मैंने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। फंदे से उतारा तो बहू का शरीर ढीला पड़ा था।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version