वृश्चिकः नई जिम्मेदारी से चमकेगी किस्मत! व्यापारियों को मिलेगा पुराना साथ

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 17 मार्च 2026 का दिन मील का पत्थर साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र में मिलने वाली एक नई जिम्मेदारी आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकती है. जहां व्यापार में पुराने संपर्कों से धन लाभ के योग हैं. वहीं पारिवारिक रिश्तों में धैर्यपूर्ण संवाद सुख-शांति लाएगा. जानें आज का शुभ अंक, शुभ रंग और हनुमान जी का वह विशेष उपाय जो आपके हर संकट को दूर करेगा.

सीतामढ़ी: 17 मार्च 2026 को चन्द्रमा की स्थिति वृश्चिक राशि के जातकों के मन को अधिक संवेदनशील और भावुक बना सकती है. आज आप अपने आस-पास होने वाली घटनाओं और लोगों की बातों को सामान्य से अधिक गहराई से महसूस करेंगे. जहां एक ओर किसी की सराहना आपके दिल को छू जाएगी. वहीं दूसरी ओर छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको आत्म-चिंतन के गहरे भंवर में डाल सकती है. हालांकि ज्योतिषीय संकेत यह बताते हैं कि आपकी यही संवेदनशीलता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. यह आपको दूसरों की भावनाओं को समझने और परिस्थितियों का सूक्ष्म विश्लेषण करने में मदद करेगी. जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे.

करियर और कार्यक्षेत्र: नई जिम्मेदारी से चमकेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अचानक कोई ऐसी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकता है. जो पहली नजर में कठिन या चुनौतीपूर्ण प्रतीत होगा. लेकिन सितारे संकेत दे रहे हैं कि यही वह अवसर है जो भविष्य में आपकी विशिष्ट पहचान बनाएगा. नौकरीपेशा जातकों को अपनी कार्यकुशलता से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का मौका मिलेगा. जिससे पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं. वहीं व्यापारियों के लिए दिन पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित करने वाला है. किसी पुराने ग्राहक की वापसी से व्यापार में अचानक लाभ की स्थिति निर्मित हो सकती है.

आर्थिक और पारिवारिक तालमेल: खर्चों पर नियंत्रण और रिश्तों में संवाद
धन और परिवार के मामले में आज का दिन संतुलन साधने का है. आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन साथ ही कुछ आकस्मिक खर्च भी सामने आ सकते हैं. यदि आप संयम से काम लेते हैं. फिजूलखर्ची से बचते हैं, तो आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी. पारिवारिक मोर्चे पर आज किसी पुराने या दबे हुए मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. ऐसे में घबराने के बजाय शांत रहकर संवाद करना बेहतर होगा. दूसरों के दृष्टिकोण को धैर्यपूर्वक सुनना आपके रिश्तों में एक नई समझ और मजबूती पैदा करेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक स्फूर्ति तो बनी रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए आज कुछ समय एकांत में या प्रकृति के सानिध्य में बिताना आवश्यक है.

शुभ अंक, रंग और विशेष उपाय: हनुमान जी की कृपा से दूर होगी बाधा
आज के दिन को भाग्यशाली बनाने के लिए वृश्चिक राशि वालों का भाग्यांक ‘4’ रहेगा और शुभ रंग ‘मैरून’ या ‘गहरा तांबे जैसा रंग’ है. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य या अनुबंध के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय सर्वोत्तम रहेगा. मंगलवार का दिन होने के कारण आज का विशेष उपाय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. सुबह के समय हनुमान जी को एक लाल फूल अर्पित करें और ॐ रामदूताय नमः मंत्र का 11 बार जप करें. यह सरल क्रिया न केवल आपके भीतर की नकारात्मकता को समाप्त करेगी. बल्कि आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को भी दूर करेगी. याद रखें, आज का आपका धैर्य ही आने वाले कल की सफलता की नींव बनेगा.

लेखक के बारे में

अमित रंजन

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link


Spread the love share

Leave a Reply