लूट की वारदात करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार: गया में कैश और मोटरसाइकिल बरामद, 12 घंटे बाद ही पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश – Gaya News

Spread the love share



गया में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसने महज 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की रकम, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। लूट की वारदात में शामिल अन्य

.

सिटी एसपी रामानन्द कौशल ने बताया कि लूट की यह घटना जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सहदेव खाप इलाके की है। उन्होंने बताया कि चार अपराधियों ने युवक को घेरकर 10 हजार रुपये और सोने का लॉकेट लूट लिया था। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए थे। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच में डोभी थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन अपराधी रवि कुमार, राकेश कुमार और बबलू कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और लूटे गए 10 हजार रुपये बरामद कर लिए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चौथा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर के सभी व्यापारी संगठन के पदाधिकारी से मिलकर सुरक्षा को लेकर इनपुट लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी के दिनों में गृह भेदन व चोरी की घटनाएं होती हैं। इस पर अंकुश लगाने के ठोस कदम उठाए जाएंगे।



Source link


Spread the love share