Imtdot

लगन और होली की शॉपिंग का बेहतरीन मौका, मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में कुर्ता पर भारी छूट

लगन और होली की शॉपिंग का बेहतरीन मौका, मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में कुर्ता पर भारी छूट
Spread the love share


आखरी अपडेट:

वर्तमान में खादी के कपड़ों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. इससे खरीदारी और भी किफायती हो गई है. ग्राहकों का कहना है कि खादी के कुर्ते न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि पारंपरिक और आधुनिक लुक का बेहतरीन मेल भी पेश करते हैं.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में लगन और होली के त्योहार को देखते हुए खादी मॉल में कुर्ता का विशेष कलेक्शन पेश किया गया है. खादी के कुर्तों पर फ्लैट 30 प्रतिशत तक की छूट मिलने से ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है. शादी-विवाह का मौसम और होली का त्योहार एक साथ होने के कारण खादी कुर्ता की मांग में तेजी देखी जा रही है. पारंपरिक पहनावे की ओर लौटते रुझान के चलते खासकर युवाओं और परिवारों की दिलचस्पी बढ़ी है.

खादी मॉल के आईएमएस एक्सपर्ट ऋषिकांत रंजन ने बताया कि लगन और त्योहारों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कुर्ता का स्टॉक पहले से ही मंगवा लिया गया था. उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के अवसरों पर हल्दी और मेहंदी रस्म के लिए पीले और हरे रंग के कुर्तों की खास रेंज उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही पार्टी वियर कुर्ता, होली के लिए खादी के सादे और रंग-बिरंगे कुर्ते भी ग्राहकों के बीच खासे पसंद किए जा रहे हैं.

ऋषिकांत रंजन के अनुसार, खादी मॉल में कुर्तों की कीमत 250 रुपये से शुरू होकर 4,000 रुपये तक रखी गई है, ताकि हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें. उन्होंने बताया कि मॉल का प्रयास है कि यहां आने वाले ग्राहकों को किसी और जगह जाने की जरूरत न पड़े. इसी सोच के तहत हर रेंज, हर स्टाइल और हर मौके के अनुरूप कुर्तों का व्यापक कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है.

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में खादी के कपड़ों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. इससे खरीदारी और भी किफायती हो गई है. ग्राहकों का कहना है कि खादी के कुर्ते न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि पारंपरिक और आधुनिक लुक का बेहतरीन मेल भी पेश करते हैं. इसी वजह से लगन और होली के मौके पर खादी कुर्तों की मांग लगातार बढ़ रही है.

लेखक के बारे में

रजनीश सिंह

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link


Spread the love share
Exit mobile version