Imtdot

रामनवमी की शोभायात्रा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता: औरंगाबाद के दाउदनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत – Aurangabad (Bihar) News

Spread the love share

औरंगाबाद के दाउदनगर में रामनवमी पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश हुई। श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति और मिलाप पूजा समिति ने संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भखरुआं मोड़ तक पहुंच

शोभायात्रा में घोड़े, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। जय श्रीराम और जय माता दी के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। भगवान राम, माता सीता समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।

पूर्व सांसद ने की हनुमान आरती

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अटल बिहारी, हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव और पूजा व्यवस्थापक पप्पू गुप्ता मौजूद रहे। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने हनुमान मंदिर में महाआरती की।

मुस्लिम समुदाय ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। पिराहीबाग और बड़ी मस्जिद के पास मुन्ना अजीज के नेतृत्व में समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सफदर हयात और सोहैल अंसारी जैसे मुस्लिम समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज समेत कई अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। महिलाओं और बच्चियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।

अब देखिए शोभायात्रा की कुछ तस्वीरें

रामनवमी की शोभायात्रा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता: औरंगाबाद के दाउदनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत - Aurangabad (Bihar) News

Source link

Spread the love share
Exit mobile version